Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अब जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं लौटेगी : धामी
  • देहरादून

अब जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं लौटेगी : धामी

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीएफ सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं लौटेगी। कहा कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीएफ सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। जम्मू कश्मीर में अपने प्रचार के लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष को आडे हाथों लिया। कहा कि धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कहा कि जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए आठ हजार करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही हैं। पौने तीन लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने निशुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है। बसोहली क्षेत्र भी मंदिरों के स्थान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रत्याशी जनता से वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से जनता भली भांति परिचित है।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने धारा 370 और 35ए पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन करके स्पष्ट कर दिया है इन दोनों दलों की सोच हमेशा से राष्ट्रविरोधी शक्तियों के जैसी रही है। जनता इन दलों की सच्चाई की जान चुकी है। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, परिवावाद, अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले हैं। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नहीं आएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी
Next: राहुल का महिमामंडन करना कांग्रेस की मजबूरी, भाजपा की नहीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.