Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता से वसूली, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता से वसूली, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 20/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने वालों से वसूली का मामला सामने आया है। कंट्रोल रूम हेल्पलाइन में तैनात एक कर्मचारी ने अपने साथी संग मिलकर यह कारनामा किया। मामले में एसओजी की प्राथमिक जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। मनोज ठकराल हरिद्वार के गुरुकुल नारसन में एक रेस्टोरेंट में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। मनोज ने अपने वेतन भुगतान के संबंध में श्रम आयुक्त कार्यालय रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1905 में भी शिकायत की। शिकायत करने बाद पीड़ित को शैलेंद्र गुसाईं नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने आश्वासन दिया कि वह सीएम हेल्पलाइन से जुड़ा हुआ है। पीड़ित की शिकायत के समाधान के एवज में 2500 रुपये मांगे। आरोप है कि पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक ई वॉलेट का क्यूआर कोड भेजा। जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची। एसओजी की गोपनीय जांच में सामने आया कि शैलेन्द्र गुसाईं ने मनोज से पैसे मांगे। जो क्यूआर कोड भेजा वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम और मोबाइल नंबर से जुड़ा था। जांच में पता लगा कि शुभम आनंद सीएम हेल्पलाइन देहरादून में कार्यरत है। वह इस फर्जीवाड़े में शामिल है। उसने शैलेंद्र गुसाईं को शिकायतकर्ता का नंबर भेजकर रुपये मांगने को कहा। मामले में एसओजी में तैनात दरोगा आदित्य सैनी की तरफ राजपुर थाने में शिकायत की गई। जिस पर शुभम आनंद और शैलेंद्र गुसाईं के खिलाफ आईटी एक्ट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ मसूरी अनुज आर्य ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। अन्य शिकायतकर्ताओं के साथ कहीं, ऐसी घटना नहीं हुई इसकी भी जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौकरियों में चयन प्रक्रिया का समय कम से कम किया जाएगा: सीएम
Next: संत सुधांशु महाराज रविवार को पटेलनगर में देंगे आध्यात्मिक प्रवचन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.