Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • लेखपाल और ईओ से भिड़े अतिक्रमणकारी
  • हरिद्वार

लेखपाल और ईओ से भिड़े अतिक्रमणकारी

AltnewsUttarakhand 20/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। साबिर पाक के 756 वें सालाना उर्स/मेले के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देश पर दरगाह इमाम सहाब में बुलंद दरवाजे के पास अवैध अतिक्रमण हटाने गए लेखपाल और ईओ के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस लेखपाल की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरगाह साबिर पाक के 756वें सालाना उर्स के दोरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा के निर्देश पर ईओ भगवंत सिंह बिष्ट और लेखपाल अनुज यादव बृहस्पतिवार देर शाम को दरगाह इमाम सहाब रोड पर बुलंद दरवाजे के पास से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने अवैध अतिक्रमणकारियों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो अस्थाई कुछ दुकानदारों ने लेखपाल अनुज यादव और नगर पंचायत की टीम के साथ गाली गलौज, धक्का मुक्की करते हुए उनके साथ अभद्रता कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद लेखपाल ने पूरे मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की और कलियर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और सभी सामान जब्त करके दरगाह प्रबंधन के सुपुर्द किया गया। लेखपाल अनुज यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि लेखपाल अनुज यादव की तहरीर के आधार पर सुलेमान और अब्दुल्ला निवासी कलियर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली गलौज, धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे स्टेशन प्लैटफॉर्म पर आया सांप.. मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
Next: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, वीडियो वायरल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.