Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों को अन्यत्र शिफ्ट करने पर भड़के कांग्रेसी
  • टिहरी

मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों को अन्यत्र शिफ्ट करने पर भड़के कांग्रेसी

AltnewsUttarakhand 01/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  राजकीय पॉलिटेक्निक हिंडोलाखाल से इलेक्ट्रिक ट्रेड को बंद किये जाने के बाद मैकेनिकल ट्रेड के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को भी अन्यत्र शिफ्ट किये जाने से क्षेत्रवासियों में रोष फैल गया। ब्लॉक कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए तकनीकी शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर तत्काल इस आदेश को रद्द करने की मांग की। राजकीय पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल ट्रेड के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने का खुलासा होते ही ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में रोष फैल गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट की अगुवाई में कांग्रेसी राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचे। कांग्रेसियों ने प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के माध्यम से निदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि प्रकाश ने कहा कि हिंडोलाखाल में दो वर्ष पूर्व राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण किया गया। वर्तमान में यहां मैकेनिकल और फार्मेसी दो ट्रेड चल रहे हैं। विभागीय मनमानी से यहां पहले इलक्ट्रिकल ट्रेड बन्द हो चुका है। इस वर्ष मैकनिकल में यहां 15 छात्रों ने प्रवेश लेकर किराये में कमरे भी ले लिए गए हैं। मगर इस बीच निदेशक का उनको शिफ्ट किये जाने का तुगलकी फरमान आ गया। संगठन ने मैकेनिकल के प्रशिक्षुओं को शिफ्ट किये जाने के आदेश को तत्काल रद्द न किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में राज्य आंदोलनकारी डॉ. जितेंद्र उनियाल, प्रेमचंद, आशीष पंवार, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, जिला उपाध्यक्ष केशवानंद तिवारी आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल 39 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद हुए सेवानिवृत्त
Next: मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकार्पण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.