Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को धरना-प्रदर्शन शुरू
  • देहरादून

गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को धरना-प्रदर्शन शुरू

AltnewsUttarakhand 04/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   पछुवादून में गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार से लोगों ने कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला कमेटी के साथ मिलकर नदी किनारे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसाती गौना नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह 20 हजार की आबादी को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग राज्य गठन से पहले से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन लगातार उनकी अनदेखी हो रही है। सरकारी तंत्र की अनदेखी से खफा लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस अनुसूचित जाति कमेटी के जिलाध्यक्ष रमेश आजाद ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार ने गौना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। आठ साल की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने पुल निर्माण के लिए एक ईंट तक नहीं रखी है। पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह अधिकांश ग्रामीण गांवों में ही कैद होकर रह जाते हैं। जबकि, छात्रों को हर रोज जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार करना पड़ता है। बताया कि कुछ साल पहले नदी पार करते हुए सोरना निवासी एक व्यक्ति की बहकर मौत भी चुकी है। बावजूद इसके भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक ग्रामीणों की समस्या पर मौन साधे हुए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को पहली नवरात्रि पर मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
Next: महिलाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए कांग्रेस ने शुरू किया इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.