Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर देहरादून डीएम गंभीर, प्रत्येक सप्ताह करेंगे मॉनिटिरिंग
  • देहरादून

सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर देहरादून डीएम गंभीर, प्रत्येक सप्ताह करेंगे मॉनिटिरिंग

AltnewsUttarakhand 08/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण चिन्हित करते हुए रूटीन प्रकिया के तहत् निरंतर अभियान चलाकर अपनी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करें सभी विभाग’’ यह निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ देर शाम आयोजित बैठक में दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभाग के नोडल अधिकारी अपनी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बैठक कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभाग अपनी रूटीन प्रक्रिया के तहत् अतिक्रमण चिन्हित एवं हटाने की कार्यवाही करेंगे। विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण की रिपोर्ट पर कार्यवाही गतिमान लिखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कब तक कार्यवाही की जाने की तिथि का उल्लेख करने के निर्देश दिए।
वहीं नगर निकाय हरबर्टपुर के अधिकारियों ने बताया कि उनकी आसन नदी के समीप भूमि पर  अतिक्रमित है, जिस पर सम्बन्धित को नोटिस दिया गया, जिलाधिकारी ने नोटिस की तिथि पूछने पर अधिकारियों ने बताया गया कि वर्ष 2021 में नोटिस प्रेषित किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त हटाने की कार्यवाही में इतना लम्बा समय क्यों लगा इसका विवरण दें अधिकारी तथा अतिक्रमणमुक्त करने की त्वरित कार्यवाही करें विभाग।
बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेटअनामिका, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार सहित सिंचाई, लोनिवि, यूजेवीएनएल, एनएच, एनएचआई, समस्त नगर निकायों अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छह मकान मालिकों पर 60 हजार जुर्माना लगाया
Next: न्याय की मांग लेकर चितई गोलू देवता की शरण में पहुंचे टैक्सी चालक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.