Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अब नगर निगम प्लास्टिक के उपयोग पर एफआईआर दर्ज करेगा
  • देहरादून

अब नगर निगम प्लास्टिक के उपयोग पर एफआईआर दर्ज करेगा

AltnewsUttarakhand 08/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, व्यापार और उपयोग के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को निगम की टीमों ने 65 लोगों पर चालान की कार्रवाई कर चार लाख सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम ने दूसरी बार पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। उप नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल ने बताया कि निगम की टीम ने निरंजनपुर मंडी में प्लास्टिक के चार थोक विक्रेताओं और तीन अन्य पर चालान की कार्रवाई की है और 150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया है। इसके साथ ही मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों ने 58 व्यक्तियों के चालान किए हैं। जिन पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उप नगर आयुक्त ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि बाहरी जिलों से फल-सब्जी के साथ आने वाले प्लास्टिक को प्रतिबंधित करें। आशारोडी सेल टैक्स बैरियर पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

लापरवाह कंपनियों पर की कार्रवाई
सफाई कार्यों में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर भी निगम की कार्रवाई जारी है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में 87 फीसदी रूट कवर करने पर निगम ने इकॉन वाटरग्रेस वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के मासिक बिल से 21443 की कटौती की है। सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट और इकॉन वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस कंपनी के वाहनों और कर्मचारियों के कार्य से अनुपस्थित मिले, जिस पर दोनों कंपनियों पर क्रमश: 950 और 2400 रुपये का अर्थदंड लगाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल स्रोतों में जल उपलब्धता के लिए “स्प्रिंगशैड मैनेजमेन्ट प्लान” के तहत होगा कार्यः महाराज
Next: ज्ञान का व्यवहारिक प्रदर्शन ही विज्ञान है : निशंक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.