Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेब निर्यात कारोबार में शामिल करने का झांसा दे लगाया 29 लाख का चूना
  • देहरादून

सेब निर्यात कारोबार में शामिल करने का झांसा दे लगाया 29 लाख का चूना

AltnewsUttarakhand 08/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सेब निर्यात कारोबार में शामिल होने का झांसे देकर दून के कारोबारी से 29 लाख रुपये ठग लिए गए। 20 लाख रुपये आरोपियों ने लिए और नौ लाख रुपये ट्रांसपोर्ट में खर्च करा दिए। सेब दुबई और मुंबई पहुंचा तो वह सड़ा हुआ था। आरोपी इसके बाद निर्यातक को धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर बसंत विहार थाना पुलिस ने जम्मू कश्मीर के तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मुद्दस्सर लोन निवासी आशीर्वाद एंक्लेव, बल्लूपुर ने तहरीर दी। मुद्दस्सर लोन और उनके सहयोगी विकास त्यागी बीते अगस्त में कश्मीर गए थे। जहां उनका परिचय रियासी के एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी मुदस्सर शेख से हुआ। शेख ने लोन को पुलवामा के सेब कारोबारी जावेद से मिलवाया, जिसने सेब एक्सपोर्ट का सौदा तय किया। डील के अनुसार, माल की जिम्मेदारी दुबई पहुंचने तक जावेद की थी। लोन का आरोप है कि 18 अगस्त को जावेद ने बिना एग्रीमेंट के सेब का ट्रक मुंबई भेजा जो खराब निकला। दुबई भेजा गया माल भी सड़ा हुआ था। जिससे उनकी कंपनी को भारी नुकसान हुआ। लोन के अनुसार, जब उन्होंने जावेद को माल भेजने से मना किया, तब भी उसने 8 ट्रक सेब मुंबई भेज दिए। लोन ने जावेद को 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए और नौ लाख रुपये ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिए। जावेद ने वादे के अनुसार नुकसान की भरपाई नहीं की। इसके बाद 27 अगस्त को लोन और उनके पिता गुलजार अहमद को जावेद और उसके बेटे ने फोन पर जान से मारने और घर जलाने की धमकी दी। लोन का आरोप है कि जावेद लगातार उन्हें और उनके परिवार को कश्मीर घसीट कर ले जाने और गायब कर देने की धमकी दे रहा है। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में जावेद, जावेद के पुत्र और मुंशी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर स्कूटी सरयू नदी में गिरी, एक युवती को बचाया, एक लापता
Next: एसडीएम कोर्ट, तहसील शिफ्टिंग का विरोध करेंगे अधिवक्ता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.