Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में जमीन फर्जीवाड़ा कर कई पीड़ितों से की लाखों की धोखाधड़ी
  • देहरादून

देहरादून में जमीन फर्जीवाड़ा कर कई पीड़ितों से की लाखों की धोखाधड़ी

AltnewsUttarakhand 10/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राजधानी में एक नया भूमि फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसमें 10 व्यक्ति एक प्रॉपर्टी डीलर की ओर से बेची गई जमीनों में धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। आर्केडिया ग्रांट में जिन जमीनों की रजिस्ट्रियां की गईं कब्जे उनके स्थान पर दूसरी जमीनों के दे दिए गए। सभी पीड़ितों की और दी गई एक शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि दस पीड़ितों की तरफ दी गई शिकायत में नंदा देवी की तरफ से केस दर्ज किया गया। मुकदमे में विजेंद्र सिंह रावत निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास रोड, लाखन सिंह निवासी वार्ड नं.1, वंशिपुर, एटनबाग हरबर्टपुर, आकाश रावत निवासी विजय पार्क, तिलक प्रधान निवासी सेवली, बड़ोवाला, राजेंद्र प्रसाद निवासी जोशीमठ चमोली और कासिम निवासी भुड्डी, पटेलनगर को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने एबीएस एसोसिएट प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी के जरिए प्लॉट बेचे। आरोप है कि जिन खसरा नंबरों की रजिस्ट्रियां की, उनके बजाए पास के नदी श्रेणी की जमीन पर कब्जे दे दिए गए। लोगों ने मौके पर अपने निर्माण कर लिए हैं। हाल में यह जमीन नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिग्रहण में आ चुकी है। पीड़ितों को जमीन खाली करने को कहा गया। उन्होंने मुआवजे के आवेदन किए। तब पता लगा कि वह जिन जमीनों की रजिस्ट्रियां लेकर आवेदन कर रहे हैं, उनके खसरे एनएच मुआवजा नियमावली में शामिल नहीं है। तब साफ हुआ कि आरोपियों ने कब्जे देने में फर्जीवाड़ा किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने फर्जीवाड़े में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टपकेश्वर में नवरात्रि पर कन्याओं का विशेष पूजन
Next: गृहमंत्री शाह के समक्ष भू-कानून की मांग रखेगा उक्रांद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.