Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
  • देहरादून

केदारनाथ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

AltnewsUttarakhand 12/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  आखिरकार प्रदेश कांग्रेस ने केदारनाथ सीट पर विधानसभा उप चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के निर्देश पर पीसीसी अध्यक्ष की ओर से खटीमा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक बिरेन्द्र जाति को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केदारनाथ सीट पर शीघ्र ही उपचुनाव होना है। ऐसे में सत्ताधारी दल की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ ही मंत्रियों तक को मोर्चे पर उतारा गया है। वहीं इस मामले कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही थी। अब पार्टी ने अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। दो युवा नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेता शीघ्र केदारनाथ विधानसभा पहुंचकर जिला ब्लॉक, नगर अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए सभी से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए ब्लाक, नगर कांग्रेस के प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। प्रभारियों को तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जाकर शीध्र ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रभारियों की रिपोर्ट पर प्रत्येक मंडलम में एक मंडलम प्रभारी की नियुक्त की जाएगी। जो प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से संवाद कर भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वायुसेना की कार रैली 14 को दून पहुंचेगी
Next: लंढौरा में एक गन्ना कोल्हू किया सील

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.