Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे में बस दौड़ाता चालक गिरफ्तार
  • देहरादून

नशे में बस दौड़ाता चालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 12/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  14 सवारियों को लेकर नशे में बस दौड़ा रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर बस को सीज कर दिया गया। जबकि, सवारियों को अन्य वाहन के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह संयुक्त यात्रा बस अड्डे के पास से एक बस हरिद्वार के लिए 14 सवारियां लेकर निकली। अड्डे से निकलते ही चालक ने बस को सड़क पर लहराना शुरू कर दिया, जिससे सवारियों का शक हुआ। बातचीत में पता चला कि चालक नशे में है। फौरन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने दूनमार्ग स्थित आशुतोषनगर तिराहे पर बस को रोक लिया। मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चालक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई। टीएसआई अनवर खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खनन नीति पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने सरकार को घेरा
Next: दून के गंभीर टी-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप कैंप के लिए चयनित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.