Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में जमेगी 15 दिन के लिए विरासत की महफिल
  • देहरादून

दून में जमेगी 15 दिन के लिए विरासत की महफिल

AltnewsUttarakhand 14/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। रीच संस्था के व्यापक सांस्कृतिक महोत्सव विरासत का आयोजन 15 से 29 अक्तूबर से कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी डॉ.बीआर अम्बेडकर स्टेडियम में होगा। भारतीय शास्त्रीय संगीत और दिग्गज कलाकारों को सुनने के लिए विरासत का संगीत प्रेमी साल भर इंतजार करते हैं। ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष राजा रणधीर सिंह को उनकी उपलब्धियों के लिए विरासत सम्मान से नवाजा जाएगा। वह पटियाला घराने की गायकी के संरक्षक भी हैं। राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में रीच के संस्थापक और महासचिव आरके सिंह ने बताया कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय लोक, शास्त्रीय नृत्य, कला संगीत, शिल्प और व्यापक विरासत का जश्न मनाने वाले इस वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। विरासत में इस बार शास्त्रीय गायक ओसमान मीर, पॉप गायिका उषा उत्थुप, बड़ाली, बांसुरी वादक रोनू मजूमदार, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा-स्वरांश मिश्रा, महेश काले, रुचिरा केदार, बड़े गुलाम अली के पोते पटियाला घराने के जावेद अली खान, गजल गायक प्रतिभा सिंह बघेल, सितार वादक अवनींद्रा शियोलीकर, मेहताब अली नियाजी, कव्वाल मोहम्मद अनवर खान कव्वाल, तबला वादक शुभ महाराज-मिथिलेश झा, कथक नृत्यांगना सिंजनी कुलकर्णी राजेन्द्र गंगनानी, वायलिन वादक पद्मभूषण डॉ.एन रंजन, रागिनी शंकर की मोहक प्रस्तुतियां दिखेंगी। प्रेसवार्ता में रीच के निदेशक प्रोग्राम लोकेश ओहरी, ट्रस्टी हरीश अवल, संयुक्त सचिव विजयश्री, डायरेक्टर क्राफ्ट सुनील वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रियंवदा अय्यर, प्रदीप मैथल मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी सड़क की लंबित मांग अब हुई पूर्ण
Next: पेंशनर्स ने राशिकरण की सुविधा बहाल करने को बनाया दबाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.