Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत करे एनएच और पीडब्ल्यूडी: प्रेमचंद
  • देहरादून

क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत करे एनएच और पीडब्ल्यूडी: प्रेमचंद

AltnewsUttarakhand 14/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एनएच और लोनिवि के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को नेशनल हाईवे और शहर की आंतरिक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। सोमवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग नेपाली फार्म से चंद्रभागा तक क्षतिग्रस्त है। यहां सड़कों तथा गड्डों की मरम्मत का कार्य तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान एनएच का जूनियर इंजीनियर यहां तैनात रहे। जिससे कार्य की गुणवत्ता से समझौता न हो। कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मार्ग जैसे साहब नगर, श्यामपुर, वीरभद्र मार्ग, प्रतीत नगर, लक्कड़घाट, रायवाला, खदरी आदि आंतरिक मार्गों में क्षतिग्रस्त गड्ढों को जल्द भरा जाए। जिससे आवागमन सुगम हो सके। जल जीवन मिशन के कार्यों से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को भी जल्द बनाया जाए। मौके पर अधीक्षण अभियंता एनएच नवनीत पांडे, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता ऋषिराज वर्मा, सहायक अभियंता राजेश चंद, सहायक अभियंता एनएच मनोज राठौर आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध नहीं होने पर उठाए सवाल
Next: सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.