Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आईटीआई टॉपर्स को तकनीकी भ्रमण पर रवाना
  • देहरादून

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आईटीआई टॉपर्स को तकनीकी भ्रमण पर रवाना

AltnewsUttarakhand 15/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

– श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम का लेंगे अनुभव

देहरादून(आरएनएस)।  कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आईटीआई टॉपर्स को तकनीकी भ्रमण पर मंगलवार को गुरुग्राम रवाना किया गया। टॉपर्स के कौशल ज्ञान में वृद्धि को ये नई पहल शुरू की गई। 24 छात्र, छात्राओं के दल को मंगलवार को कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।   यमुना कालोनी आवास से दल को हरी झंडी दिखाते हुए कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि टॉपर्स का कौशल ज्ञान और बढ़ाने के लिए उन्हें तकनीकी भ्रमण पर भेजा गया है। हरिद्वार आईटीआई में फिलिप्स मशीन टूल्स एवं काशीपुर आईटीआई में स्नाइडर इलेक्ट्रिक की ओर से स्थापित सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स (सीओई) में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े आईटीआई के कुल 307 छात्र छात्राओं का भ्रमण करवाया जा चुका है। भविष्य में अन्य संस्थानों के लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। इन सीओई में विभागीय अनुदेशकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। गुरुग्राम गया दल वापसी में यूपी हापुड़ स्थित एलएण्डटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग सेन्टर का भी भ्रमण करेगा।
कहा कि आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए तमाम तरह के रोजगार उपलब्ध हैं। छात्र छात्राओं के कौशल विकास में वृद्धि किये जाने के उद्देश्य से राज्य से बाहर के सेन्टरों में भेजा जा रहा है। इससे यह छात्र छात्राएं प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर सचिव विजय कुमार यादव, निदेशक संजय कुमार, अनिल कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह, मयंक अग्रवाल, नितिन कुमार शर्मा, वीवी जोशी, जगबीर सिंह राणा, स्वराज सिंह, अनिल कुमार, मीनाक्षी डोभाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंगनहर में डूबी छात्रा का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
Next: भगत सिंह चौक के निकट रेलवे ट्रेक के निकट से हटाया अतिक्रमण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.