Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यवसाय शुरू करने के नाम पर ठग लिए 17 लाख
  • देहरादून

व्यवसाय शुरू करने के नाम पर ठग लिए 17 लाख

AltnewsUttarakhand 16/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। व्यवसाय शुरू करने के नाम पर दंपति से 17 लाख रुपये उधार लेकर ठग लिए गए। 18 लाख रुपये ली रकम वापस करने की एवज में जो चेक दिए उनमें सिर्फ एक लाख रुपये का चेक कैश हो पाया। मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि लक्ष्मी देवी ध्यानी निवासी विष्णु विहार, श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून की तहरीर पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। उनके अनुसार चंद्रपाल दरिया उर्फ चंद्र दरिया और उनकी पत्नी पूनम दरिया निवासी निकट लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर ने 8 फरवरी 2021 को व्यवसाय शुरू करने के नाम पर उनसे 18 लाख रुपये उधार लेकर ठग लिए। कई प्रयासों के बाद अभियुक्तों ने बीते 14 नवंबर 2022 को माफीनामा लिखकर 1-1 लाख रुपये के 17 चेक वापस किए। प्रार्थिनी के अनुसार इन चेकों के माध्यम से उन्हें वर्ष 2024 तक अपनी पूरी राशि मिलनी थी। मार्च 2024 तक केवल 1 लाख रुपये ही प्राप्त हुए। बाकी 16 चेक जब 21 मार्च 2024 को बैंक में जमा किए गए तो बाउंस होकर वापस हो गए। महिला का कहना है कि उनके पति सेना से रिटायर हैं और इस घटना के बाद मानसिक तनाव के शिकार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी रकम हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दामाद ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ससुर और सालों को पीटा, केस दर्ज
Next: ट्रैफिक जाम से निपटने को भूमिगत सड़क की तैयारी, देहरादून के लिए बना यह प्लान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.