Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • सारी गांव से मक्कूमठ को विदा की गई नंदा देवी
  • रुद्रप्रयाग

सारी गांव से मक्कूमठ को विदा की गई नंदा देवी

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  नंदा देवी अपने मायके सारी से मक्कूमठ ससुराल को विदा कर दी गई है। इस मौके पर ग्रामीण भावुक हो गए। पूजा-अर्चना के बाद मां को ससुराल विदा किया गया। गुरुवार सुबह गांव में सभी भक्त एकत्रित हुए। जहां नंदा देवी की पूजा-अर्चना की गई। नंदा देवी को खीर का भोग लगाया गया। उसके बाद नंदा देवी को उसके पूजा स्थल मक्कूमठ के लिए वाद्य यंत्रों की धुनों और भक्तों के जयकारों के साथ विदा किया गया। देवी की विदाई में मौजूद धियाणियों, बुजुर्ग औरर महिलाओं ने नंदा देवी का फूल मालाओं, अक्षत चढ़ाकर विदा किया गया। ग्रामीण इस क्षण पर भावुक हो गए। नंदा देवी मूर्ति को एक पोटली में बांध कर पीठ में रखकर गाजे बाजे के साथ मक्कूमठ तक भेजा गया। सारी को नंदा का मायका और मक्कू को ससुराल माना जाता है। जिस तरह एक बेटी को ससुराल के लिए विदाई दी जाती है उसी तरह नंदा देवी को भी ग्रामीणों द्वारा विदाई दी गई। यह परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी मक्कूमठ से अष्टमी के पर्व पर भक्तों ने नंदा देवी की मूर्ति को बाहर निकाला। इसके बाद अगले दिन यानि नवमी को मूर्ति कांडा, कांडा से हड्डू, हड्डू से उषाडा, उषाडा से दैडा और यहां से मंगलवार देर शाम को सारी गांव पहुंची। इस मौके पर सरपंच मुरली सिंह, नंदा देवी के पश्वा अंकित नेगी, मेला कमेटी सचिव उपेन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष गजपाल भट्ट, सह सचिव एवं युमंद अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट, देवेन्द्र नेगी, हनुमंत सिंह, दिलवर पहाड़ी, नर्मदा देवी, गुड्डी देवी सहित महिलाए, बच्चे, बुजुर्ग, धियाणियां मौजूद थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचा रहे भाजपा नेता
Next: विस्थापित बोले, बढ़ी दरों पर मुआवजा दिया जाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.