Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में छप रहे थे नकली नोट, आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

दून में छप रहे थे नकली नोट, आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। एसटीएफ ने देहरादून में नकली नोट का धंधा चला रहे एक व्यक्ति को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 94 हजार रुपये कीमत के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी इसके अलावा फर्जी कॉल सेंटर भी चलाता था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति देहरादून में नकली नोट छापकर बाजार में असली के रूप में चला रहे हैं। त्योहारी सीजन में बड़ी खेप देहरादून में खपाने की तैयारी है। छानबीन में पता चला कि परमित नामक एक व्यक्ति आईएसबीटी के पास मूलचन्द एनक्लेव में रहता है, जो नकली नोट अपने घर पर ही छापता है। एसटीएफ ने कुछ समय तक व्यक्ति की निगरानी की। इसमें पता चला कि व्यक्ति का कैनाल रोड पर रेस्टोरेंट है। इसकी आड़ में इसके द्वारा बाजार में नकली नोटों की खपत की जा रही है।
आरोपी किराये के फ्लैट में प्रिंटर और लैपटाप की सहायता से नकली नोट छापता है और फिर वो नकली नोट का प्रयोग रेस्टोरेंट और बाजार से सामान खरीदने में करता है।  ज्यादा कमाई के लिए आरोपी द्वारा मल्टी टास्क जॉब्स नाम से एक कॉल सेंटर भी संचालित किया जा रहा था, जिसको वह अकेला चलाता है। कॉल सेंटर के लिए विजिंटिंग कार्ड छपवाए गये थे। अलग-अलग वेबसाइट से बेरोजगर युवक और युवतियों के फोन नंबर देखकर उन्हे कॉल करके नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रत्येक से 1500 से 2000 रुपए की ठगी की जा रही थी।
एसएसपी एसटीफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अब तक आरोपी ने कितनी मात्रा में नकली नोटों की खपत की है और किन -किन लोगों के साथ ठगी की गई है। इस मामले की जांच की रही है।  उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ 2022 में थाना सेक्टर 5 नोएडा में 1 फर्जी कॉल सेंटर चलाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है और बाकी जानकारी की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिडकुल फायरिंग कांड का आरोपी दबोचा
Next: किच्छा में सब्जी पालेज के चौकीदार की हत्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.