Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • आश्रम में आग लगने से मची अफरा तफरी
  • हरिद्वार

आश्रम में आग लगने से मची अफरा तफरी

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तरी हरिद्वार के दुर्गा फकीरी धाम आश्रम में सुबह के समय भू ग्रह में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आश्रम प्रबंधन ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग को काबू किया। गनीमत रही कि अग्निकांड के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। बुधवार को एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा फकीरी धाम आश्रम निकट दूधाधारी चौक में आग की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से एक फायर यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया। फकीरी धाम आश्रम के बेसमेंट में रखे बेड, गद्दे और रजाई आदि में लगी थी। फायर यूनिट ने बेसमेंट में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। अग्निकांड के दौरान आश्रम में केवल आश्रम स्टाफ मौजूद था। प्रथम दृष्टिया आग शर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव में देरी प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीति एवं असफलता: वैभव पाण्डेय
Next: कांग्रेस मलिन बस्तियों के हक के लिए निकालेगी न्याय यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.