Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • नयार उत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ
  • पौड़ी

नयार उत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। व्यासघाट के पास आयोजित होने वाले नयार उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई। 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव का आगाज मुख्यमंत्री गुरुवार को करेंगे। तीन दिवसीय नयार उत्सव व्यास घाट स्थित बागी गांव में भव्य रूप से मनाया जाएगा। पौड़ी के डीएम डॉ.आशीष चौहान ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए अफसरों को जिम्मेदारियां भी सौंपी दी है। नयार उत्सव के कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे तक एंग्लर पंजीकरण होगा। इसके बाद करीब सवा 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागी गांव में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन दोपहर 1 बजे से महाशीर संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ब्रिफिंग और एंग्लर रूल पर चर्चा, स्कूली बच्चों के लिए एंग्लिंग सेशन, व्यास घाट में गंगा आरती सहित 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 25 अक्तूबर को 11 बजे से बिलखेत से व्यास घाट तक साइकिलिंग, राफ्टिंग, क्याकिंग, वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल और 6 बजे से फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव के अंतिम दिन 26 अक्तूबर को नौगांव से डांडा नागराजा तक ट्रैकिंग और 12 बजे एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिजल्ट से नाराज छात्रों ने फूंका परीक्षा नियंत्रक का पुतला
Next: शिक्षक पदोन्नति में नियमों की अनदेखी का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.