Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार यूसीसी मैनुअल की ट्रेनिंग कराने में जुटी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड सरकार यूसीसी मैनुअल की ट्रेनिंग कराने में जुटी

AltnewsUttarakhand 23/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

– यूसीसी मैनुअल को प्रशिक्षण के लिए विधायी विभाग के पास भेजा गया है : शैलेश बगौली

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने यूसीसी को अमल में लाने के लिए कदम बढ़ा दिया है। उत्तराखंड सरकार यूसीसी मैनुअल की ट्रेनिंग कराने में जुट गई है। मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि यूसीसी मैनुअल को प्रशिक्षण के लिए विधायी विभाग के पास भेजा गया है। सनद रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूसीसी लागू करने के लिए 9 नवंबर को ‘उत्तराखंड के स्थापना दिवस की डेडलाइन’ पहले ही तय कर चुके हैं।   बता दें कि 18 अक्टूबर को यूसीसी उत्तराखंड 2024 अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए रिटायर आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता वाली ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नियमावली का ड्राफ्ट सौंपा था। नियमों के इस अंतिम मसौदे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपे जाने के साथ ही उत्तराखंड में यूसीसी को लागू किये जाने का रास्ता साफ हो गया था।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे में यूसीसी लागू करने का वादा किया था। लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से जीतने ने पर धामी ने कहा था कि यह जनादेश सूबे में यूसीसी लागू करने के लिए मिला है। दूसरी बार पदभार संभालने के तुरंत बाद सीएम धामी  ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की रिटायर न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को एक समिति गठित की थी।
समिति ने इसी साल 2 फरवरी को यूसीसी का मसौदा राज्य सरकार को सौंपा था। इसके तुरंत बाद सात फरवरी को यूसीसी पर विधेयक पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। विधानसभा से मंजूरी के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। इसी साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी थी। फिर इसे लागू करने के लिए नियमों का मसौदा तैयार करने के लिए रिटायर आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। इस समिति ने भी 18 अक्टूबर को सीएम को फाइन रिपोर्ट सौंप दी थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक पदोन्नति में नियमों की अनदेखी का आरोप
Next: मुंबई बसे उत्तराखंड के भाजपाई चलाएंगे घर-घर चलो अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.