Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सशक्त करने पर जोर
  • देहरादून

सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सशक्त करने पर जोर

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। लेखक ग्राम थानो में 25 अक्तूबर को होने वाले साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव से पूर्व दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश के साहित्यकार, विद्वान और संस्कृति प्रेमी एकत्र हुए। बुधवार को थानो में कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और लेखक ग्राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है, जिसका शुभारंभ पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. सविता मोहन ने किया। उन्होंने साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सशक्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक धरोहर को जीवंत रखने और उभरते लेखकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. नंदकिशोर हटवाल ने हिंदी और भारतीय भाषाओं की वर्तमान स्थिति, उनके विकास और वैश्विक परिदृश्य में उनकी भूमिका पर गहन चर्चा की। प्रथम सत्र में हिंदी और स्थानीय भाषाओं के लेखकों की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें रचनात्मकता और लेखन प्रक्रिया पर गहन मंथन हुआ। द्वितीय सत्र में समकालीन साहित्य और लेखन की नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सत्रों के दौरान साहित्यप्रेमियों, कवियों और लेखकों ने सक्रिय भागीदारी की और रचनात्मक ऊर्जा का संचार देखा गया। डॉ. नंदकिशोर हटवान ने कहा कि 25 अक्तूबर को महा सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, अजय टम्टा आदि शिरकत करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों ने वार्ता के बाद वापस ली हड़ताल
Next: नदी में फेंके संरक्षित पशु के अवशेष, छह पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.