Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मोहनपुरा में सफाई कर्मचारी की पिटाई पर हंगामा
  • हरिद्वार

मोहनपुरा में सफाई कर्मचारी की पिटाई पर हंगामा

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। मोहनपुरा में सफाई को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने सफाई कर्मचारी के कपड़े तक फाड़ दिए। इसे लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया। मारपीट की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने सफाई कर्मी की ओर से आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने बताया कि बुधवार सुबह मोहनपुरा से सूचना मिली कि उनके एक सफाई कर्मचारी से कुछ लोगों ने कूड़ा उठान को लेकर मारपीट की है। इसके तुरंत बाद स्टॉफ मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया गया। इसके बाद वह सीधे सिविल लाइन कोतवाली पहुंची। जहां पहले से भी निगम के अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे। सफाई कर्मचारियों ने इस घटना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। इधर, सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला महिला अस्पताल के जनऔषधि में मिली खामियां
Next: विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक से 4.98 लाख ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.