Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बीटेक छात्र ने बहस में किए थे देसी तमंचे से फायर
  • हरिद्वार

बीटेक छात्र ने बहस में किए थे देसी तमंचे से फायर

AltnewsUttarakhand 23/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। कस्बे में छात्र गुटों में कहासुनी के बाद हुई देसी तमंचे से फायरिंग में क्वांटम यूनिवर्सिटी का बीटेक छात्र शामिल था। गिरफ्तार छात्र ने पुलिस पूछताछ में अपने गुट के सदस्यों के नाम पते पुलिस को बताए हैं। फरार साथियों की तलाश जारी है। भगवानपुर थाने को कमलेंद्र गोयल निवासी रुड़की रोड छुटमलपुर ने तहरीर देकर बताया था कि 16 अक्टूबर को दोस्त आदित्य शाह के साथ क्वांटम यूनिवर्सिटी के पीछे शिव विहार कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर खड़ा होकर बात कर रहा था। तभी स्कूटी पर सवार आयुष त्यागी, अवि रोड, मुकुल गुर्जर और वंश सैनी निवासी पीजी जिम के सामने शिव विहार कॉलोनी थाना भगवानपुर से बहस हो गई थी। तभी आयुष त्यागी गुट ने देसी तमंचे से तीन राउंड फायर किए थे। किसी तरह वहां होने लगी दनादन फायरिंग में खुद की जान बचाकर भागे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। उप निरीक्षक शहजाद अली को मामले की जांच सौंप गई थी। थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने क्वांटम यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस ट्रेड के तृतीय वर्ष के बीटेक छात्र अभिश्रेष्ठ रोड उर्फ अवि रोड पुत्र पंकज रोड निवासी संजय गांधी कॉलोनी कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मुकेश नौटियाल और संजय नेगी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नदी में फेंके संरक्षित पशु के अवशेष, छह पर केस
Next: गोवा से बरामद की चम्पावत से लापता नाबालिग बालिका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.