Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनाव ना कराने के फैसले के बाद छात्रों में रोष
  • देहरादून

चुनाव ना कराने के फैसले के बाद छात्रों में रोष

AltnewsUttarakhand 24/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  छात्रसंघ चुनावों कराने पर असमर्थता के सरकार के हाईकोर्ट में दिए गए जवाब के बाद तमाम छात्र संगठनों में रोष है। फैसला आने के बाद गुरुवार को छात्रों ने डीएवी कालेज में हंगाामा किया और कालेज बंद करा दिया। बाद में वे वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार पर चुनाव ना कराने की मंशा का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने इस मामले में कोई कदम ना उठाया जो प्रदेश भर में छात्र आंदोलन होगा। सुबह जैसे ही छात्रों को हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी मिली तो डीएवी में एबीवीवी और एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कालेज में हंगामा करते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया। जिससे बड़ी संख्या में छात्र कालेज के बाहर ही फंस गए। उनका आरोप था सरकार छात्रसंघ चुनाव को लेकर गंभीर नहीं थी।अगर होती तो आज ये नौबत नहीं आती। एबीवीपी के छात्र नेता ऋषभ मल्होत्रा और एनएसयूआई के छात्र नेता हरीश जोशी ने कहा कि सरकार को इस मामले में जल्द कोई कदम उठाकर चुनाव करवाने होंगे। नहीं हो प्रदेश भर के कालेजों के छात्र सड़कों पर आ जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैरसैंण में स्थापित होगा संसदीय अध्ययन केंद्र : ऋतु खंडूड़ी
Next: मूल निवास, भू-कानून के लिए  उक्रांद ने तांडव रैली निकाली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.