Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैरसैंण में स्थापित होगा संसदीय अध्ययन केंद्र : ऋतु खंडूड़ी
  • देहरादून

गैरसैंण में स्थापित होगा संसदीय अध्ययन केंद्र : ऋतु खंडूड़ी

AltnewsUttarakhand 24/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

– पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिया था सुझाव, विधानसभा ने पूरी की सोसायटी के गठन की प्रक्रिया

देहरादून(आरएनएस)।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोसायटी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही शोध संस्थान काम करना शुरू करेगा।
विदित है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 2015 में उत्तराखंड दौरे के दौरान गैरसैंण विधानसभा में एक अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का सुझाव दिया था। जिसके बाद विधानसभा की ओर से इस संदर्भ में लोकसभा और राज्य सरकार के साथ पत्राचार किए गए थे। लेकिन बीच में यह मामला ठंडा पड़ गया था। 2022 में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस मामले की मजबूत पैरवी की और अब इस संस्थान के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के लिए सोसायटी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही संस्थान काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही इस संस्थान को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोकतांत्रिक नीति निर्माण में सहायक बनेगा
ऋतु खंडूडी ने बताया कि इस संस्थान का एक प्रमुख उद्देश्य बेहतर लोकतांत्रिक नीति निर्माण को शोध के माध्यम से बढ़ावा देना होगा। इसके माध्यम से संसदीय लोकतंत्र के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न पहलुओं की गहनता से समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित करेगा। ताकि प्रतिभागियों को संसदीय कार्य प्रणाली और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक किया जा सके। इससे उत्तराखंड न केवल एक शैक्षणिक केंद्र बनेगा, बल्कि यहां एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मंच भी स्थापित होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोडवेज ने दिवाली के लिए निकाली प्रोत्साहन योजना
Next: चुनाव ना कराने के फैसले के बाद छात्रों में रोष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.