Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैंक मैनेजर की 51 लाख रुपये में खरीदी जमीन पर किया कब्जा
  • देहरादून

बैंक मैनेजर की 51 लाख रुपये में खरीदी जमीन पर किया कब्जा

AltnewsUttarakhand 25/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  बैंक मैनेजर की अजबपुर स्थित जमीन पर पूर्व में जमीन के मालिक रहे व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि कब्जा खाली कराने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनाक्रम इंडियन बैंक के मैनेजर अजबपुर कलां निवासी बलवीर सिंह के साथ हुआ। बलवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर 2023 को प्रदीप सकलानी से अजबपुर खुर्द क्षेत्र में 125.74 वर्गमीटर का प्लाट खरीदा था। उन्होंने प्लाट के बदले 50.81 लाख रुपये की राशि चेक, डिमांड ड्राफ्ट और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्रदीप को दी थी। बलवीर का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज होने के बावजूद कुछ समय बाद विनोद कन्सवाल ने उनकी जमीन पर जबरन अपना बोर्ड लगाकर कब्जा करने की कोशिश की। बलवीर ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में प्रदीप से बात की तो प्रदीप ने उन्हें धमकाते हुए अपने प्रभाव का हवाला दिया और कहा कि वह जेल से बेल पर बाहर है। बलवीर सिंह के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो विनोद कन्सवाल ने अपने साथी ब्रजभूषण पांडे के माध्यम से उन्हें धमकी दी। बलवीर का दावा है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनके पीछे अजनबी लोग लगाकर डराने का प्रयास भी किया जा रहा है। आरोप है कि विनोद पूर्व में इस जमीन का मालिक रह चुका है। जिसे उसने बेच दिया था। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मामले में प्रदीप सकलानी निवासी फ्रेंड्स एंक्लेव नेहरू कॉलोनी, विनोद कंसवाल निवासी ईस्ट मुंबई, विनोद की मां प्रतिमा देवी निवासी नवी मुंबई और ब्रजभूषण पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपावली पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा में ना हो बिजली कटौती
Next: सौर ऊर्जा – उत्तराखण्ड में सौर ऊर्जा क्रांति की नींव तैयार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.