Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार जेल से फरार कैदी जगाधरी में गिरफ्तार
  • हरिद्वार

हरिद्वार जेल से फरार कैदी जगाधरी में गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

यमुनानगर के जगाधरी से चाकू के साथ दबोचा

 

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार जेल ब्रेक में फरार विचाराधीन कैदी रामकुमार को शुक्रवार को यमुनानगर की जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने चाकू के साथ दबोच लिया। सिडकुल पुलिस जगाधरी के लिए रवाना हो गई है। फरार कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस यूपी के कई शहरों में दबिश देती रही लेकिन फरार कैदी हरियाण के जगाधरी में पकड़ा गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कैदी रामकुमार को बी वारंट पर यहां की जेल में लाया जाएगा।  घटना दशहरे की पूर्व संध्या पर घटित हुई थी। जेल कैंपस में रामलीला मंचन के दौरान कैदी पंकज 28 वर्ष पुत्र मगन लाल निवासी गोलभट्टा रुड़की और रामकुमार 24 वर्ष पुत्र रक्षाराम चौहान निवासी उज्जारी ढिबा धौनीपुर गोण्डा यूपी फरार हो गए थे।
जबकि तीसरा कैदी छोटू जो फरार नहीं हो सका था। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर डिप्टी जेलर प्यारे लाल समेत छह जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। इधर, फरार कैदियों की तलाश के लिए एसआईटी गठित कर दी थी। पुलिस ने फरार कैदियों की सहायता करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इधर, कैदियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थी। शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस से जगाधरी सिटी पुलिस ने संपर्क साधकर रामकुमार के चाकू के साथ गिरफ्त में आने की जानकारी दी। जगाधरी सिटी पुलिस की गिरफ्त में आए कैदी रामकुमार ने वहां एक रहने की तैयारी कर ली थी। उसने एक कमरा भी किराए पर ले लिया था। पहचान छुपाने के लिए अपने बाल छोटे कर लिए थे, इसके साथ साथ अपनी मूंछे बड़ी कर ली थी, जिससे कोई उसे पहचान न पाएं।

यूपी के मुजफ्फरनगर घूमती रही पुलिस
शूटर पंकज की आखिरी लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिलने के बाद पुलिस की निगाहें वहां ही गढ़ी हुई थी। एक पुलिस टीम वहां डेरा भी डेरा हुए है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शूटर पंकज अभी भी पहेली बना हुआ है, जिसे लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्कता का दावा कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धमकी के आरोप में तीन पड़ोसियों पर केस
Next: सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए: सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.