Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फोन हैक कर महिला के बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए 3.31 लाख
  • देहरादून

फोन हैक कर महिला के बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए 3.31 लाख

AltnewsUttarakhand 30/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  महिला का फोन हैक कर साइबर ठगों ने 3.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहस्रधारा रोड, द्रोण वाटिका निवासी नेहा बग्गा साइबर ठगी का शिकार हुई। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। बताया कि बीते 24 अक्तूबर को अचानक नेहा के केनरा बैंक खाते से अलग-अलग राशि की कटौती के कई संदेश प्राप्त हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके बैंक खाते से कुल 3.31 लाख रुपये अवैध तरीके से कट गए। आरोप है कि किसी ने उनका फोन हैक कर यह ठगी की है। महिला की शिकायत साइबर थाने से राजपुर थाने भेजी गई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्लेक्सी फाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पर केस
Next: माकपा 15 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.