Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में गंगा उत्सव पर होंगे भव्य कार्यक्रम
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में गंगा उत्सव पर होंगे भव्य कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 02/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)। आगामी 4 नवम्बर को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में गंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस उत्सव के लिए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए तय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। मां गंगा के इस उद्गम क्षेत्र उत्तरकाशी में होने वाले गंगा उत्सव कार्यक्रम की जिला प्रशासन एवं जिला गंगा समिति ने रूपरेखा तय कर ली गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में 4 नवंबर को पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक जोशियाड़ा झील में जल क्रीड़ा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में क्विज, निबंध, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अपराह्न 4 से 5 बजे तक मणिकर्णिका घाट पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति होगी। गंगा उत्सव के उपलक्ष्य में सांय 5 से 6 बजे तक गंगा आरती स्थल मणिकर्णिका घाट में दीपोत्सव, गंगा आरती, गंगा भजन एवं गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के आह्वान पर देश के गंगा तट पर स्थित जिलों में आगामी 4 नवम्बर को आयोजित होने वाले आठवें गंगा उत्सव का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लीसे के 60 टिन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: नाबालिग को भगा ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.