Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • इनामी अपराधी दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, विदेश भागने की फिराक में था आरोपी
  • हरिद्वार

इनामी अपराधी दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। विदेश भागने का प्रयास कर रहे इनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। गिरफ्तार से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन सोशल मीडिया के कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम विनय थापा है।

सोशल मीडिया ने पहुंचा दिया जेल: पुलिस ने मुताबिक आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर अपने फोटो अपलोड कर रहा था। वहीं पुलिस भी आरोपी की हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी। पुलिस को शक था कि आरोपी विदेश भाग सकता है। इसीलिए हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में है। जानकारी पुख्ता होते ही हरिद्वार पुलिस की टीम तत्काल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस बेहतर काम के लिए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इंस्पेक्टर एलआईयू नीरज यादव, श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा और एएसआई इरशाद मलिक को शाबाशी दी।
पुलिस के मुताबिक साल 2020 में उत्तराखंड एसटीएफ ने विनय थापा के साथी हितेश कुमार को 41 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने हरिद्वार के श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की जांच में हितेश कुमार के साथ विनय थापा का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने थापा की गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन प्रेमनगर, देहरादून का अधूरा पता होने के कारण उस तक पहुंचना मुश्किल हो गया। लगातार फरार रहने पर पुलिस ने थापा के खिलाफ गैर-जमानती और कुर्की वारंट की अर्जी कोर्ट में दाखिल की, जिसके बाद कोर्ट से आदेश जारी हुए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपी पर पहले पांच हजार का इनाम घोषित किया। कई प्रयासों के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 मार्च को इनाम की राशि बढ़ाकर दस हजार कर दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना श्यामपुर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी की जानकारी एकत्र करने के लिए मुखबीर से भी मदद ली। पुलिस को पता चला कि आरोपी विनय थापा पहले देहरादून में बाइक का व्यापार करता था और अपने दोस्तों के साथ राजपुर रोड के बार में स्नूकर खेलता था। साल 2019 में विनय की मोटरसाइकिल सीज हुई थी, जो उसके नाम पर ही पंजीकृत थी पुराने रिकार्ड से मिली मोटर साइकिल की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरटीओ से डेटा लिया। जानकारी के मुताबिक थापा ने अपनी पहचान के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था।
श्यामपुर पुलिस ने विनय थापा की विदेश यात्रा की योजना को देखते हुए लुक आउट सर्कुलर जारी कराने के लिए विभाग से समन्वय किया। 29 अक्टूबर को थापा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर थापा की ट्रेसिंग हुई, जब वह एक बार फिर विदेश भागने की फिराक में था।
सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस टीम ने तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर इमिग्रेशन ब्यूरो से कागजी कार्रवाही पूरी की और उसे हिरासत में ले लिया। इस महत्वपूर्ण सफलता के बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने टीम की सराहना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता पर हमला करने वालों का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं
Next: महिला सैन्यकर्मी के घर घुसकर हमला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.