Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार के घाटों पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से लौटी रौनक
  • हरिद्वार

हरिद्वार के घाटों पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से लौटी रौनक

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार में हरकी पैड़ी गंगा घाटों में दोबारा रौनक लौट आई है। श्रद्धालुओं ने जमकर आस्था की डुबकी लगाई है। हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।  व्यवस्था बनाने में पुलिसबल मुस्तैदी से तैनात रहा। भीड़ कम होने के कारण किसी भी तरह का कोई ट्रैफिक प्लान को लागू नहीं किया गया। गंगाबंदी के कारण पिछले 20 दिनों से हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर जल नहीं था।   छोटी दीवाली के दिन ही जल आया था। अगले ही दिन अमावस्या के स्नान पर यात्रियों ने हर-हर गंगे, जय मां गंगे का जयघोष के साथ गंगा स्नान कर पुण्य कमाना की। सप्तऋषि, भूपतवाला, खड़खड़ी और मध्य हरिद्वार के ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस और अपर रोड पर अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छी खासी भीड़ नजर आई।भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी के लिए श्रद्धालुओं को पैदल ही जाने दिया गया है। ई रिक्शा, ऑटो, विक्रम को बैरियर से अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों को दुपहिया वाहनों से जाने दिया गया। भीड़ कम होने के कारण हाईवे पर जाम नहीं लगा। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला सैन्यकर्मी के घर घुसकर हमला
Next: धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.