Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया: हरीश रावत
  • देहरादून

भाजपा सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया: हरीश रावत

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ चुनाव के बहाने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के साथ हक-हकूकधारियों के अधिकारों का हनन किया है। जिसमें केदारनाथ और बदरीनाथ क्षेत्र में आवासीय भवन बनाने का अधिकार भी शामिल है। पूर्व सीएम ने पांच नवंबर से कुछ समय केदारनाथ क्षेत्र में बिताने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सिद्ध करना है कि हमने आपदा के वक्त केदारनाथ क्षेत्र में श्रेष्ठ पुननिर्माण व पुनर्वास का काम किया। उन्होंने कहा कि हम मतदाताओं के बीच इस बात को रखेंगे कि भाजपा सरकार की ओर हमारे तीर्थ स्थानों के सरकारी नियंत्रण के लिए बनाया गया कानून गलत था। हमने उसका सही विरोध किया। हमें सिद्ध करना है कि यह चुनाव जीतकर कि भाजपा की राज्य सरकार ने इस साल चारधाम यात्रा का इस प्रकार से सुसंचालन किया कि उससे सारे गढ़वाल और चारधाम क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह चुनाव जीतकर यह सिद्ध करना है कि भाजपा सरकार ने केवल तीर्थ पुरोहितों का ही मान हनन नहीं किया है, बल्कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य की अवमानना करते हुए भी सार्वजनिक बयान दिए हैं। उन्होंने केदारनाथ में सोने की चोरी और दिल्ली में धाम का प्रतिमंदिर बनाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम इन तमाम बातों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के संकल्प के साथ वह पांच नवंबर से कुछ समय केदारनाथ क्षेत्र में गुजारेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्लेमनटाउन में ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक को मिली मंजूरी
Next: ठेकेदार को जान से मारने की धमकी, 15 लाख रंगदारी मांगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.