Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ठेकेदार को जान से मारने की धमकी, 15 लाख रंगदारी मांगी
  • देहरादून

ठेकेदार को जान से मारने की धमकी, 15 लाख रंगदारी मांगी

AltnewsUttarakhand 02/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून निवासी एक ठेकेदार को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर व्यक्ति ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। उन्हें दो दिन के भीतर रकम देने के लिए कहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मसूद आलम निवासी सिंगल मंडी कोतवाली नगर देहरादून ने तहरीर दी कि वो 2004 से ठेकेदारी का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को डॉन बताया, कहा कि यदि जान बचाना चाहते हो तो 10 लाख रुपये रंगदारी दो। मसूद ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्हें लगा यह फेक कॉल हो सकता है। लेकिन शुक्रवार को दोबारा उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने दो दिन में 15 लाख रुपये की डिमांड की है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने मोहल्ले के एक व्यक्ति पर शक जताया है। बताया कि कुछ समय पहले उनकी युवक से हाथापाई हुई थी। दोबारा धमकी मिलने के बाद से वो भयभीत हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया: हरीश रावत
Next: मामूली विवाद में युवक पर हमला, पांच गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.