Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
  • पौड़ी

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने पीपीपी मोड़ पर संचालित हो रहे जिला अस्पताल पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। समिति ने जल्द ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई है। कहा कि जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को प्रेस को जारी बयान में समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि पौड़ी कि जनता लंबे समय से जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग कर रही है लेकिन चिकित्सा विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है‌। कहा कि पहले तो राज्य सरकार ने पौड़ी जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में इंद्रेश हॉस्पिटल को स्वत स्थानांतरित कर दिया लेकिन पीपीपी मोड में जाने के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पाई। छोटी छोटी समस्याओं के लिए भी मरीजों को अन्य अस्पतालों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि सरकार, प्रशासन को कई बार जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं निकला है। जनता विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग कर रही है लेकिन ना ही सरकार और ना ही जिला प्रशासन इस ओर गंभीर है। कहा कि अस्पताल कि अव्यवस्थाओं के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक
Next: हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंके

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.