Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में केस दर्ज
  • हरिद्वार

पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 02/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  भगवानपुर के चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोगों को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार देर रात चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में किराए पर रह रहे फैक्ट्री कर्मी योगेश अपने परिवार के साथ दीपावली के पटाखे चला रहे थे। तभी पड़ोस में रह रहे शाहनवाज, इस्लाम व फरमान ने पटाखे जलाने का विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच गली गलौच के चलते जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहनवाज, इसरान, फरमान व दूसरे पक्ष की ओर से योगेश, मोहित, रोहित, साक्षी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नीज अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म अभिनेता राघव जुयाल ने किए बाबा केदार के दर्शन
Next: अतिक्रमण की सूचना पर निर्माण कार्य रुकवाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.