Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • विधि विधान से हुए केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • रुद्रप्रयाग

विधि विधान से हुए केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम के कपाट आज भैया दूज के मौके पर पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिए गए हैं। सुबह मंदिर में भगवान की समाधि पूजा की गई और उसके बाद 6 बजे गर्भ ग्रह का दरवाजा बंद कर दिया गया। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। जबकि विधि विधान के साथ 8:30 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ बाबा केदार की चल विग्रह डोली को केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना कर दिया गया। आज डोली रामपुर पहुंचेगी, जबकि सोमवार को डोली गुप्तकाशी और मंगलवार 5 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहुंचेगी। जहां भगवान की 6 महीने तक शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी। आपको बता दें कि आज 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे, जबकि 2 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट को बंद कर दिया गया था।

बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बंद
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 17 नवम्बर को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर बंद होंगे। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से पूर्व श्रद्धालु भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। इसलिए अक्तूबर से लेकर अभी तक प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।   शनिवार को भी 6500 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा दिए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक बदरीनाथ में यात्रा अवधि में 12 लाख 74 हजार से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिकअप वाहन से 03 लाख का गांजा बरामद, 02 तस्कर पकड़े
Next: आंदोलनकारियों ने मूल निवास और भूकानून पर मंथन किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.