Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • गौरीकुंड में मां गौरामाई के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • रुद्रप्रयाग

गौरीकुंड में मां गौरामाई के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। गौरीकुंड में स्थित मां गौरा माई के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक रीति रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। गौरामाई की अब शीतकाल पूजा अर्चना गौरी गांव स्थित चंडिका मंदिर में होगी। इस मौके पर करीब दो सौ से अधिक भक्तों ने गौरा माई के दर्शन किए। रविवार को सुबह 5 बजे पुजारी ने गौरीकुंड मंदिर में मां गौरा की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जिसके बाद कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गौरा की भोगमूर्ति को डोली में स्थापित कर श्रृंगार किया गया। ठीक 8.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक रीति रिवाज के साथ मुख्य पुजारी, वेदपाठी, मंदिर समिति की मौजूदगी में गौरा माई के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। मां की डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा करने के बाद गौरी गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान भक्तों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां गौरामाई के गौरी गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल मालाओं एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पछुवादून में परंपरागत ढंग से मनाया गया भैयादूज
Next: युवक की हत्या कर शव को जलाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.