Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खंडहर शौचालय में मैक्स चालक का शव मिलने से सनसनी
  • देहरादून

खंडहर शौचालय में मैक्स चालक का शव मिलने से सनसनी

AltnewsUttarakhand 03/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  रेलवे रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के खंडहर में मैक्स चालक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। शव शौचालय के रोशनदान के एंगल से लटक रहा था। पुलिस का दावा है कि प्रथम दृष्टया चालक ने आत्महत्या की है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे रोड पर काफी समय से बंद सार्वजनिक शौचालय में युवक का शव होने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस मौके पहुंची तो खंडहर हो चुके शौचालय के रोशनदान में एंगल से युवक का शव रस्सी से लटका मिला। शव सड़ चुका था। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कपड़ों की तलाशी में युवक की जेब से एक आईडी मिली। जांच-पड़ताल में युवक की पहचान 40 वर्षीय यश पांचाल निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश के रूप में हुई। पता चला कि युवक मैक्स चालक था। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि यश का पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। दावा किया प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि, सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
Next: प्रेमनगर बाजार में रेलवे फाटक पर जाम बन रहा मुसीबत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.