Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी
  • हरिद्वार

युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी

AltnewsUttarakhand 03/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  कुछ देर में घर वापस आने की बात कहकर निकले युवक ने देर शाम गंगनहर में छलांग लगा दी। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जल पुलिस नहर में युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अनस शनिवार देर शाम घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। वापस नहीं आने पर परिजन तलाश में जुटे। इस दौरान उसकी स्कूटी सोलानी पार्क के समीप खड़ी मिली। जानकारी करने पर आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त युवक ने नहर में छलांग लगा दी थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी युवक नहर पुल के समीप घूमता नजर आया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीसीएस परीक्षा के पाठ्यक्रम में सुधार की मांग की
Next: साइबर ठग ने की 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.