Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर छह के खिलाफ मुकदमा
  • हरिद्वार

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर छह के खिलाफ मुकदमा

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   युवक के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता ने रविवार को छह लोगों पर पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अरविंद कुमार निवासी ग्राम थीथकी ने 26 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका 25 वर्षीय पुत्र रविकांत लापता हो गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। 27 अक्तूबर को ग्रामीणों ने रविकांत को अपनी ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी थी। परिजन रविकांत को आनन फानन में एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ आरोपी उसे परेशान कर रहे थे। आरोपियों से तंग आकर रविकांत ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धनौरी में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप
Next: बच्ची से दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.