Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। प्रदेश के कालेजों में छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर अब एबीवीपी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कालेज खुलते ही एबीवीपी ने डीबीएस और डीएवी में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीबीएस से डीएवी कालेज तक रैली भी निकाली। परिषद के महानगर महामंत्री और प्रांत मीडिया संयोजक यशवंत पंवार ने कहा कि एबीवीपी लगातार छात्र संघ चुनाव की मांग लेकर शांतिपूर्ण व अनुशासनात्मक ढंग से आंदोलन कर रही है। इसी को लेकर शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह से मुलाकात की गई थी। उन्होंने चुनाव कराने का आश्वासन दिया था। ऐसे में अब सरकार को तत्काल इस ओर पहल करनी चाहिए। प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत ने मांग की कि छात्रसंघ चुनाव तत्काल प्रभाव से घोषित किये जाए। उन्होंने बताया कि एबीवीपी छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रही है। जिसमें सरकार से सहयोग की भी मांग की गई है। ताकि सरकार चुनाव को लेकर छात्रों का पक्ष व सही स्थिति कोर्ट को बताकर चुनाव की घोषणा करे। जिला सयोंजक अर्जुन नेगी, जिला सह संयोजक दिव्यांशु नेगी, प्रदेश मीडिया संयोजक हन्नी सिसोदिया, रोविन तोमर, काजल पयाल, शिवानी रावत, ऋषभ मल्होत्रा, नवदीप राणा, गोविंद रावत, देवेंद्र दानु,परमेश जोशी, राहुल जुयाल, बलवीर कुंवर, आयुषी, खुशी जोशी, राहुल चौहान, आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मर्चुला हादसा: प्रशासन और सरकार ने की घोर लापरवाही: माहरा
Next: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एसबीपीएस के बॉक्सर चमके

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.