Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • रुद्रप्रयाग

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया था। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली को स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ मक्कूमठ के लिए प्रस्थान किया गया। पहले पड़ाव में डोली देर सांय चोपता पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस मौके पर अपने संदेश में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान तुंगनाथ की इस वर्ष की यात्रा में एक लाख सत्तर हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान के दर्शन किए हैं। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी कपाट बंद होने पर श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दी। कपाट बंद होने के एक दिन पहले 3 नवंबर को तुंगनाथ मंदिर में यज्ञ-हवन किया गया। जबकि सोमवार को प्रात: साढ़े चार बजे मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भक्तों को दर्शन का मौका दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम की यात्रा के अंतिम दौर में बड़ी संख्या में दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री
Next: भाजपा ने चोपता और ऊखीमठ में खोला चुनाव कार्यालय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.