Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रहा एक ट्रक बीती रात को नरेंद्रनगर तिराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन मालिक की मौत हो गई। ट्रक में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए है। उन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया कराया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट‌्टी दी गई। रविवार रात को ट्रक ऋषिकेश जा रहा था। तभी रात 12.30 बजे के लगभग ट्रक बाईपास रोड पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रक मालिक सूरज कठैत (26) पुत्र रोशन निवासी साबली तल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए श्रीदेव सुमन अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि दुर्घटना में चिन्यालीसौड़ निवासी ट्रक चालक मनवीर, गंगा देवी पत्नी दीपक, उसकी दो बेटी मिस्टी और गुड़िया घायल हो गई थी। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग
Next: बावर में काठ के हाथी, हिरण नृत्य के साथ दीपावली का समापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

आंदोलनकारियों ने मूल निवास और भूकानून पर मंथन किया

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.