Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन कार्ड से ओपीडी में मिले इलाज
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड से ओपीडी में मिले इलाज

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की नगर इकाई की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड की ओपीडी निशुल्क और 35 हजार पेंशनरों का फिर से गोल्डन कार्ड बनवाने, बिलों के भुगतान में विभागों के सहयोग करने समेत अन्य मांगें प्रमुखता से उठाई। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि पेंशनरो को अपने अनुभव साझा करने चाहिए। सभी को अपने घर समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी बनना चाहिए। उप शिक्षा अधिकारी रायपुर प्रेम लाल भारती ने पेंशनरों को संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव रमेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। इस दौरान विरेंद्र सिंह कृषाली, आरएस परिहार, रमेंद्र सिंह पुंडीर, कुसुम लता शर्मा, एमएस गुसाई, केडी शर्मा, रोशन सिंह,जबर सिंह पंवार, चंद्र प्रकाश, चंद्रमोहन उनियाल, मोहन सिंह रावत, सैयद, राहत अली, हरीश चन्द्र, चमन राजपूत, विक्रम चौहान, श्रद्धानंद उनियाल, डीके गौड़, चतर सिंह पुंडीर, सुरेंद्र किमोठी, लाल बहादुर थापा आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख
Next: अल्मोड़ा: 5.77 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.