Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हादसे में माता-पिता खो चुकी शिवानी की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार
  • देहरादून

हादसे में माता-पिता खो चुकी शिवानी की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

AltnewsUttarakhand 05/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सल्ट अल्मोड़ा बस हादसे में अपने माता-पिता खो चुकी तीन साल की शिवानी की देखभाल और शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। सोमवार को पौड़ी के गौलीखाल से रामनगर आ रही बस सल्ट के मर्चुला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 36 लोगों की जानें चली गई थी जबकि 27 घायल हो गए थे। इस हृदय विदारक हादसे में तीन साल की शिवानी ने अपने माता-पिता खो दिए। शिवानी जख्मी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में राज्य सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं। कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 5.77 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: सादगी से मनाये जायेंगे राज्य स्थापना के कार्यक्रम :  सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.