Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नवंबर में बिजली 88 पैसे प्रति यूनिट तक हुई सस्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नवंबर में बिजली 88 पैसे प्रति यूनिट तक हुई सस्ती

AltnewsUttarakhand 05/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने नवंबर महीने के लिए फ्यूल एण्ड पावर पर्चेच कॉस्ट एडजेस्टमेंट का निर्धारण कर लिया है। नवंबर महीने में बिजली की दरों में औसत 88 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी आई है। ऊर्जा निगम पांच महीने में बिजली उपभोक्ताओं को 324 करोड़ रुपए तक लौटा चुका है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2024-25 की औसत बिजली खरीद लागत 5.03 रुपए प्रति यूनिट मंजूर की है। इस तय लागत से अधिक खरीद होने पर उपभोक्ताओं से प्रति महीना अधिक वसूली होती है। तय लागत से कम पर खरीद होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को पैसा लौटाया जाता है। नवंबर महीने के आने वाले बिजली बिल में घरेलू उपभोक्ताओं को 26 पैसे से लेकर 70 पैसे प्रति यूनिट तक लौटाए जाएंगे। कमर्शियल उपभोक्ताओं को 101 पैसे, एलटी और एचटी उद्योगों को 94 पैसे प्रति यूनिट तक वापस मिलेंगे। मिक्स लोड और रेलवे ट्रैक्शन पर 88 पैसे और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का बिजली बिल 84 पैसे प्रति यूनिट तक कम आएगा। सरकारी संस्थानों को 95 पैसे, निजी ट्यूबवेल 31 पैसे, कृषि गतिविधियों के लिए 43 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती होगी।
324 करोड़ की हुई बचत:   अप्रैल 2024 से सितम्बर 2024 के बीच ऊर्जा निगम की औसत बिजली खरीद लागत 4.71 रुपए प्रति यूनिट रही। बिजली खरीद लागत में 32 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी आई। 6.4 प्रतिशत की कमी से बिजली खरीद लागत में 324 करोड़ की बचत हुई। इसी बचत को यूपीसीएल ने रिबेट के रूप में बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी।
इस तरह मिली छूट:   जुलाई में उपभोक्ताओं को 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे प्रति यूनिट तक उपभोक्ताओं को राहत मिली। जुलाई में 39.06 करोड़, अगस्त में 67.10 करोड़, सितम्बर में 28.88 करोड़, अक्तूबर में 84.19 करोड़ की छूट मिली है। अब नवंबर महीने में 104.49 करोड़ की बिलों में छूट मिलेगी।
पॉवर परचेज व्यवस्थित रूप से किए जाने का लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। लगातार पांच महीने से उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत प्रदान की जा रही है। नवंबर महीने में औसत 88 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली बिलों में राहत मिलेगी। पूरा फोकस इसी बात पर किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर शत प्रतिशत बिजली उपलब्ध कराई जाए।      – अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.