Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चम्पावत
  • टनकपुर-जौलजीबी सड़क में पुलिस वैन गड्ढे में गिरी, एसआई समेत चार घायल
  • चम्पावत

टनकपुर-जौलजीबी सड़क में पुलिस वैन गड्ढे में गिरी, एसआई समेत चार घायल

AltnewsUttarakhand 05/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चम्पावत(आरएनएस)।  टनकपुर-जौलजीबी सड़क में सोमवार देर रात एक पुलिस वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक एसआई समेत तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टनकपुर के सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि सोमवार देर रात तामली चौकी पुलिस की वैन टीजे मार्ग से लगे खेतगांव के पास मुख्य सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एसआई भुवन चंद्र आर्य, हेड कांस्टेबल फरीद खान, ललित मोहन जोशी और चालक मोहन सिंह घायल हो गए। पीछे से आ रहे एसएसबी जवानों ने घायलों को गड्ढे से निकाल कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ़ जितेंद्र जोशी ने बताया कि चारों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल एसआई भुवन चंद्र आर्य ने बताया कि उन्हें खेतगांव के पास काली नदी किनारे एक अज्ञात शव के होने की सूचना मिली थी। रात अधिक होने के कारण वह टनकपुर आ रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया। पिछले अतिवृष्टि में सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार्यदायी संस्था पीआईयू के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत की जाएगी। इधर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द सुधारीकरण की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Next: श्रीकंठ ट्रैक पर गुम ट्रैकर सकुशल बरामद किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.