Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर तत्काल फैसला लें मुख्यमंत्री
  • देहरादून

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर तत्काल फैसला लें मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 06/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर तत्काल 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने की मांग पर अपना फैसला सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में सीएम के साथ 17 अक्तूबर को हुई मुलाकात की याद दिलाते हुए कहा कि आपने पंचायती राज अनुभाग एक से मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडे के पास भेजी गई रिपोर्ट को तत्काल प्रस्तुत करने के लिए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी को आदेशित किया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और झारखंड के बाद मध्य प्रदेश की सरकार भी प्रशासक समिति के माध्यम से कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस संवैधानिक मांग पर तत्काल मुख्यमंत्री को सरकार का मुखिया होने के नाते फैसला लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का मिलने का अवसर दिया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारी गोलज्यू मंदिर डालाकोट में मनाएंगे स्थापना दिवस
Next: पीपीपी मोड से हटेंगे छह संयुक्त चिकित्सालयः डॉ. धन सिंह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.