Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चम्पावत
  • अराजक तत्वों ने जीआईसी डोबाभागू का ताला तोड़ा
  • चम्पावत

अराजक तत्वों ने जीआईसी डोबाभागू का ताला तोड़ा

AltnewsUttarakhand 06/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चम्पावत(आरएनएस)।   अराजक तत्वों ने बाराकोट ब्लॉक के जीआईसी डोबाभागू का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया। हालांकि स्कूल का सभी सामान सलामत है। बुधवार की सुबह ताला टूटे मिलने पर प्रधानाचार्य ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बीते मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने जीआईसी डोबाभागू का ताला तोड़ दिया। बुधवार सुबह शिक्षक और छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, तो ऑफिस और स्टोर रूम का दरवाजा और ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने बाराकोट पुलिस चौकी में इसकी लिखित शिकायत दी। ग्रामीण उमेश तिवारी, जगदीश चंद्र तिवारी, नरेश राम ने कहा विद्यालय में तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग है। लोहाघाट थाना प्रभारी चेतन रावत ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। विद्यालय का सभी सामान सुरक्षित मिला है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों की तारीख पर आईओए की अंतिम मुहर
Next: फर्जी संपत्ति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.