Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एआई और टेक्नोलॉजी राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है: राज्यपाल
  • देहरादून

एआई और टेक्नोलॉजी राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है: राज्यपाल

AltnewsUttarakhand 07/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में आज एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों, गोपीकृष्ण रेड्डी और एमवीएन साईं के साथ बैठक कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक्नोलॉजी के विस्तार और इसके उपयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल  स्वाति एस. भदौरिया भी उपस्थित रहीं। इस बैठक में एआई और तकनीकी प्रगति के उपयोग से नागरिकों को बेहतर सेवाएं और अवसर प्रदान किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
राज्यपाल ने विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए कि किस प्रकार से एआई को आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, शिक्षा और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि एआई और टेक्नोलॉजी राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है और उत्तराखण्ड को एआई और टेक्नोलॉजी का हब बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में एआई और टेक्नोलॉजी का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, और पूरे विश्व में इसकी स्वीकार्यता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने और अपने स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि राज्यपाल के मार्गनिर्देशन में राजभवन में एआई और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयास किए गए हैं, जिनका उद्देश्य टेक्नोलॉजी-संचालित कार्य संस्कृति विकसित करना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण तय
Next: जिलाधिकारी ने की पीएमजीएसवाई एवं पूर्ति विभाग की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.